बैंकर्स हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में देंअपना योगदान : कलेक्टर आशीष तिवारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बैंकर्स हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में देंअपना योगदान : कलेक्टर आशीष तिवारी

बैंकर्स हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में देंअपना योगदान : कलेक्टर आशीष तिवारी

जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में कलेक्टर के निर्देश

कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिलाना हम सबका दायित्व है। बैंकर्स विभागों द्वारा प्रेषित प्रकरणों में ऋण वितरण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें और हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।कलेक्टर ने यह निर्देश शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में दिया।

बैठक में नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ,जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड विकास जैन ,अग्रणी जिला प्रबंधक एम किंडो, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स एवं बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर्स की उपस्थिति रही।
बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई ।शासन द्वारा प्रदाय लक्ष्यों में पिछड़ने वाली बैंकों से स्थिति में तुरंत सुधार के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। जिन बैंक शाखाओं द्वारा ऋण स्वीकृत कर दिए गए परंतु वितरित नहीं किए गए इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त किया और तत्काल ऋण वितरित करने की निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति और वेयरहाउस के वितरित प्रकरण की अनुदान राशि क्लेम किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त ने पीएम स्व-निधि के नए लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी तथा ऋण सीमा में परिवर्तन के बारे में भी बताया जो कि अब क्रमशः 15हजार रुपए,25 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए हो गया है। आयुक्त नगर निगम द्वारा पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्रकरण के वितरण के निर्देश दिए गए तथा अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित किए जाने हेतु संबंधित विभाग को कहा गया।
कलेक्टर द्वारा अंत्यावसायी एवं अनुसूचित जाति जनजाति विभाग को अधिक संख्या में ऋण प्रकरण प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही को-ऑपरेटिव बैंक को मत्स्य विभाग के स्वीकृत प्रकरण शीघ्र वितरित करने को कहा।
बैठक में राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय बीमा समिति के गठन की सूचना एवं इसकी आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।अग्रणी जिला प्रबंधक श्री किंडो ने माह नवंबर में पुनः बैठक प्रस्तावित की जिसमें शुक्रवार को संपन्न बैठक के दौरान जो प्रकरण लंबित हैं, उन्हें तुरंत निष्पादित करने की सलाह दी गई ।जिसकी समीक्षा अगले माह की बैठक में की जावेगी।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने बीमा से संबंधित विभाग के ब्रांच मैनेजर को मिशन 2047 के अंतर्गत सभी के लिये बीमा के लक्ष्य प्राप्ति, गुणवत्ता पूर्ण एवं उचित दर पर बीमा सेवा प्रदाय किये जाने निर्देशित किया गया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने अगली तिमाही के बैठक से पूर्व सभी बैंकों को लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिये गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बैंकर्स हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में देंअपना योगदान : कलेक्टर आशीष तिवारी | Khabar Digital | Khabar Digital