"क्या अब नहीं होगी खाद के लिए मारामारी? चुनावी साल में किसानों को बड़ा तोहफा, बरही में 1000 टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का शुभारंभ"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"क्या अब नहीं होगी खाद के लिए मारामारी? चुनावी साल में किसानों को बड़ा तोहफा, बरही में 1000 टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का शुभारंभ"

खबर digital news रिपोर्टर बरही /कटनी --हर साल खाद के लिए लंबी कतारें, कालाबाजारी और समय पर उर्वरक नहीं मिलने की शिकायतों से जूझने वाले किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही कृषि उपज मंडी परिसर में 1000 टन क्षमता वाले उर्वरक भंडारण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया।यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि उस समस्या का समाधान बनने का दावा कर रहा है जिससे किसान वर्षों से परेशान रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या वास्तव में किसानों को समय पर यूरिया, डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) मिलेगा, या फिर हर सीजन की तरह अव्यवस्था और किल्लत की तस्वीरें दोबारा सामने आएंगी?शुभारंभ अवसर पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि यह केंद्र किसानों के हित में एक दूरदर्शी पहल है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध होगा और खाद के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए किसानों को बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान जिला खाद प्रभारी और संबंधित अधिकारियों ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी तथा दावा किया कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।हालांकि अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रशासन और विपणन संघ की होगी कि यह केंद्र सिर्फ उद्घाटन तक सीमित न रह जाए, बल्कि जरूरत के समय किसानों को बिना भेदभाव और बिना कालाबाजारी के पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए। यदि ऐसा होता है तो यह केंद्र वास्तव में किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल, मंडल अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला मंत्री राजेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"क्या अब नहीं होगी खाद के लिए मारामारी? चुनावी साल में किसानों को बड़ा तोहफा, बरही में 1000 टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का शुभारंभ" | Khabar Digital | Khabar Digital