बरही पुलिस का जुए के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख नकद व 18 मोटरसाइकिल जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरही पुलिस का जुए के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख नकद व 18 मोटरसाइकिल जब्त

खबर डिजिटल बरही (कटनी)--अवैध जुए के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम करौंदी कला के पास जंगल क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1,13,800 नगद, 52 ताश के पत्ते, 8 मोबाइल फोन तथा 18 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम की घेराबंदी में सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों मेंसतीश सोनी, जितेंद्र गुप्ता, रामजी ताम्रकार, राकेश जायसवाल, शेख राजा, आशीष सोनी, धनेंद्र द्विवेदी एवं नफीस खान शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का जुआ संचालन से संबंधित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी थाना बरही में दर्ज है। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लावारिस हालत में मिली 12 मोटरसाइकिलें धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जब्त की गई हैं।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक यादव, विवेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन एवं जगत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बरही पुलिस का जुए के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख नकद व 18 मोटरसाइकिल जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital