कटनी में रेत का काला खेल जारी, पुलिस ने फिर पकड़े अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में रेत का काला खेल जारी, पुलिस ने फिर पकड़े अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी - जिले में अवैध रेत परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक सख्ती और लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद रेत माफिया खुलेआम सक्रिय हैं। इसी बीच बड़वारा पुलिस ने ग्राम निगहरा मोड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं।जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का महिन्द्रा ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम उमेश कुमार पटेल निवासी गणेशपुर बताया। वहीं कुछ ही देर बाद एक अन्य महिन्द्रा 575 ट्रैक्टर भी रेत से भरी ट्रॉली के साथ पकड़ा गया, जिसे दिलबहार कोल चला रहा था।पुलिस ने जब दोनों चालकों से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई अनुमति पत्र या रॉयल्टी संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।हालांकि लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिरकार जिले में अवैध रेत का कारोबार इतनी आसानी से कैसे जारी है? बिना नंबर प्लेट और खुलेआम रेत से भरे वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं? स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से रेत का उत्खनन और परिवहन जारी रहता है, लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा मामलों तक सीमित रह जाती है।बहरहाल, पुलिस ने कार्रवाई कर अपनी सक्रियता दिखाई है, लेकिन अवैध खनिज कारोबार पर पूरी तरह रोक कब लगेगी, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में रेत का काला खेल जारी, पुलिस ने फिर पकड़े अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर | Khabar Digital | Khabar Digital