बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.872 किलो गांजा और बाइक समेत 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.872 किलो गांजा और बाइक समेत  70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.872 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MG 1507 भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को ग्राम सल्हना मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास देहात भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद कोल (70 वर्ष), निवासी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक थैले से 1.872 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा गांजे के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.872 किलो गांजा और बाइक समेत 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital