कटनी के बड़वारा में भीषण सडक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी के बड़वारा में भीषण सडक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

खबर डिजिटल/कटनी/बड़वारा- बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बड़वारा–उमंग नगर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार में दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। मृतक की पहचान जगलाल (45 वर्ष) पिता विशेषण, निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक दिलीप सिंह, पिता फूल सिंह, निवासी ग्राम ठुठीया सलैया बताया गया है।जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह कटनी से काम निपटाकर घर लौट रहा था, जबकि जगलाल बड़वारा की ओर जा रहा था। उमंग नगर के समीप दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जगलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में दिलीप सिंह को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर गति सीमा निर्धारण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस