पूर्व महिला नक्सलियों का रैंप पर दिखा जलवा... अब हिंदी फिल्मों की तरफ करेंगी रुख!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

पूर्व महिला नक्सलियों का रैंप पर दिखा जलवा... अब हिंदी फिल्मों की तरफ करेंगी रुख!

बस्तर/खबर डिजिटल/ कभी बस्तर के घने जंगलों में नक्सली संगठन से जुड़ी रहीं नौ पूर्व महिला नक्सलियों की जिंदगी अब नई राह पर आगे बढ़ रही है। आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास केंद्र में रहकर सामान्य जीवन की शुरुआत कर रहीं इन महिलाओं ने हाल ही में रायपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में रैंप वॉक कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब इनके लिए अभिनय की दुनिया के दरवाजे भी खुलने की संभावना है।

हिंदी फिल्म में मिल सकता है अभिनय का मौका
जानकारी के मुताबिक, एक प्रस्तावित हिंदी फिल्म में इन पूर्व महिला नक्सलियों को अभिनय का अवसर देने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इसके लिए पहले उनका ऑडिशन लिया जाएगा। ऑडिशन में चयनित महिलाओं को फिल्म में काम करने से पहले अभिनय, संवाद अदायगी और कैमरे के सामने प्रस्तुति देने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन महिलाओं के लिए मुंबई से विशेषज्ञों को बुलाकर करीब 10 से 15 दिन की विशेष वर्कशॉप आयोजित करने की तैयारी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फिल्मी अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। अंतिम रूप से किन महिलाओं का चयन फिल्म के लिए होगा, इसका फैसला ऑडिशन और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद किया जाएगा।

राहुल गांधी के नाम पर रखा बदला बच्चे का नाम… ‘लोकेश’ अब कहलाएगा ‘राहुल’

बस्तर की वास्तविक घटना पर आधारित होगी कहानी
बताया जा रहा है कि प्रस्तावित हिंदी फिल्म की कहानी वर्ष 1994 में अविभाजित मध्य प्रदेश के दौर में बस्तर में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित होगी। फिल्म में बस्तर और वहां के सामाजिक परिवेश को भी प्रमुखता से दिखाए जाने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग नवंबर-दिसंबर के दौरान बस्तर और दक्षिण बस्तर के इलाकों में प्रस्तावित है। यदि ऑडिशन और प्रशिक्षण के बाद इन पूर्व महिला नक्सलियों का चयन होता है, तो यह उनके पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने की दिशा में एक अलग और महत्वपूर्ण अवसर माना जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=BLafEjJVqjM
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी