बैतूल: प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण… व्यवस्थाएं और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बैतूल: प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण… व्यवस्थाएं और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में पहुंचकर किसानों से आत्मीय चर्चा की और मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

मंडी सचिव को प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री पटेल ने किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं पर मंडी सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की उपज की नीलामी और उठाव क्रम अनुसार ही कराया जाए। इसके लिए एक सुव्यवस्थित सिस्टम विकसित किया जाए ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने विगत दिनों 12 व्यापारियों को दिए गए नोटिस के संबंध में भी जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि व्यापारियों द्वारा लगाए गए अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित व्यापारियों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। साथ ही उनके माल को भी जब्त किया जाए।

मंडी की व्यवस्थाओं को बनाए और भी सुदृढ़
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना जरूरी है। अन्नदाता किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-bjp-yuva-morcha-shyam-tailor-executive-formation-political-analysis/

हम्माल और तुलावटी को लिए किया निर्देशित
उन्होंने हम्माल और तुलावटी व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए कि इसके लिए एक प्रभावी और पारदर्शी सिस्टम तैयार किया जाए। प्रयास यह होना चाहिए कि मंडी में आने वाले किसानों की उपज की उसी दिन नीलामी और उठाव सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह, प्रभारी मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री पटेल ने मंडी में नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

https://www.youtube.com/watch?v=apTMvaMOugE
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बैतूल: प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण… व्यवस्थाएं और सुदृढ़ बनाने के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital