Betul News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने फोड़ा ‘सिस्टम फेल’ का बम… 133 में से 102 डॉक्टर गायब !

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Betul News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने फोड़ा ‘सिस्टम फेल’ का बम… 133 में से 102 डॉक्टर गायब !

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार, 4 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा ने भाजपा शासन की नीतियों, अव्यवस्थाओं, स्वास्थ्य ढांचे की तबाही, किसानों की दुर्दशा, घोटालों पर चुप्पी और जनता के साथ किए गए वादों की बात करते हुए सत्ता पक्ष पर जमकर आरोप लगाए। इसमें एक ही नहीं कई मुद्दे शामिल रहे।

निलय डागा ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए 30 एकड़ जमीन ढूंढने में सरकार को दो साल लग गए, तो कॉलेज बनने में बीस साल लगना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की 2500 करोड़ की पचास एकड़ बेशकीमती जमीन को पीपीपी मोड के नाम पर कब्जाने की तैयारी की जा रही है, जबकि जिला अस्पताल अलग और मेडिकल कॉलेज अलग होना चाहिए।

133 डॉक्टरों के पद मंजूर 102 पद खाली - निलय डागा
पत्रकार वार्ता में निलय डागा ने सबसे पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बताते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में कुल 133 डॉक्टरों के पद मंजूर हैं, जिनमें से 102 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि सरकार के हेल्थ मिशन का दम केवल कागजों में है। उन्होंने डॉ वंदना धाकड़ का मामला उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ रिश्वत की पांच शिकायतें दर्ज होने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी और कार्रवाई शून्य है।

'एथेनॉल प्लांट सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं के'
निलय डागा ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा एथेनॉल प्लांट भाजपा नेताओं के होने से किसानों को मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि प्लांट मालिकों को लाभ मिले, जबकि मक्का बारह से पंद्रह रुपये किलो बिक रही है। रकबा बढ़ने का सबसे बड़ा नुकसान किसानों पर पड़ा। मक्का की एमएसपी पर खरीदी नहीं हो रही। किसान मजबूरी में मक्का की माला पहनकर विरोध कर रहे हैं। भावांतर योजना का लाभ नहीं मिल रहा। चिचोलाढाना के कालूराम पंद्राम ने 7.50 लाख रुपये के कर्ज से घिरकर जहर खा लिया। यह घटना बताती है कि किसान कर्ज, मौसम और सरकारी उदासीनता के बीच कैसे पिस रहा हैं। युरिया खाद की कालाबाजारी ने खेतों से उम्मीद का आधार भी कमजोर कर दिया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-congress-secret-strategy-reshapes-political-equations/

छह महीनों से सोनोग्राफी मशीन बंद - निलय डागा
उन्होंने मुलताई अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पिछले छह महीनों से सोनोग्राफी मशीन बंद है. लेकिन शासन-प्रशासन केवल बयानबाजी में व्यस्त है। 21 अक्टूबर 2025 को मीडिया रिपोर्ट में यह तथ्य उजागर हो चुका है, फिर भी कार्रवाई का नाम नहीं। उन्होंने कफ सिरप से बैतूल जिले के दो मासूम बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार इतनी बड़ी त्रासदी पर भी खामोश है। अगर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होती तो मासूम के परिजनों को पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि मौत की जिम्मेदारी किसकी है और कब तक लापरवाही से मासूमों की जान जाती रहेगी।

'सड़क की बार-बार हो रही हजामत'
निलय डागा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के नए अविष्कार कर रही है। पहले सड़क बनाना, फिर तोड़ना, फिर नाली, फिर पेविंग ब्लॉक के नाम पर सड़क की बार-बार हजामत करना भाजपा शासन की पहचान बन गया है। व्हाइट टॉपिंग सड़क कमीशन का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के कामों के लिए क्लस्टर बनाकर रखा है। गंज में सड़क निर्माण के दौरान रेत के डंपर को बत्तीस हजार के बजाय छत्तीस हजार में भरने का खेल भी उजागर किया।

बगैर मीटर के मनमाने बिल - निलय डागा
बिजली की स्थिति पर बात करते हुए निलय डागा ने कहा कि सरकार सरप्लस बिजली का दावा करती है, लेकिन कटौती लगातार बढ़ती जा रही है। सरप्लस के दावे और कटौती की हकीकत एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। मोवाड़ के 25 घरों में डिफेक्टिव मीटर लगाकर मनमाने बिल थमा दिए गए। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी जनता को राहत देने के बजाय बोझ डालने में जुटा है। उन्होंने फोरलेन और टोल प्लाजा की स्थिति पर कहा कि भ्रष्टाचार और देरी इतनी अधिक है कि केंद्रीय मंत्री की फटकार भी केवल दिखावा बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार परिणाम देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

'वोट चोरी का आरोप पूरी तरह सही'
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्वीकार किया था कि महाराष्ट्र के लोग यहां आकर वोट डालते हैं। पिछले चुनाव में आमला क्षेत्र में एक हजार डुप्लीकेट वोट डाले गए थे, इसलिए राहुल गांधी द्वारा लगाया गया वोट चोरी का आरोप पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत में है और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वाली भाजपा ने आरएसएस के दिल्ली मुख्यालय की पार्किंग के लिए चौदह सौ साल पुराना मंदिर तक गिरा दिया, जो बताता है कि यह पार्टी खुद हिंदू विरोधी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/betul-jail-inmate-dies-before-release-investigation/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Betul News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने फोड़ा ‘सिस्टम फेल’ का बम… 133 में से 102 डॉक्टर गायब ! | Khabar Digital | Khabar Digital