मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी 200 करोड़ की सौगात, भावांतर योजना की अंतिम किश्त जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी 200 करोड़ की सौगात, भावांतर योजना की अंतिम किश्त जारी

मंदसौर/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान हमारी संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था के वास्तविक कर्णधार हैं। मौसम, कीट, ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करता है। सरकार का दायित्व है कि कठिन समय में वह किसानों की ढाल बनकर खड़ी रहे। सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना किसानों के कठिन परिश्रम, तपस्या और समर्पण का सम्मान है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना की अंतिम किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रुपए अंतरित किए।

अब तक 1500 करोड़ से अधिक की भावांतर राशि का भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक प्रदेश के 7 लाख 10 हजार से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसानों को लगभग 1500 करोड़ रुपए की भावांतर राशि दी जा चुकी है। मंदसौर जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को करीब 43 करोड़ रुपए का लाभ मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के 5 पात्र किसानों को भावांतर राशि के चेक भी सौंपे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/umaria-kodo-chawal-family-hospitalized/

वीरता का सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक दुर्घटना में चार लोगों की जान बचाने वाले स्व. मनोहर सिंह चौहान के पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक (जीडी) पद का अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता और साहस का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है।

मल्हारगढ़ और मंदसौर को विकास की बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर–नीमच स्टेट हाईवे पर 4 लेन फ्लाईओवर एवं 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी रेलवे अंडरब्रिज निर्माण का भूमि-पूजन किया। साथ ही 2.06 करोड़ रुपए से बने रेलवे अंडरपास का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने भुवानी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

भावांतर योजना में सरसों और मूंगफली भी होंगी शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने भावांतर भुगतान योजना लागू की। आने वाले वर्षों में सरसों और मूंगफली को भी योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने अगले पांच वर्षों में ढाई लाख नई नौकरियों और महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रुपए प्रति माह देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bandol-road-safety-awareness-program/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी