भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी में ‘घर वापसी’ के लिए 600 से अधिक आवेदन प्राप्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी में ‘घर वापसी’ के लिए 600 से अधिक आवेदन प्राप्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं विधायक श्री आरिफ मसूद के नेतृत्व में भीम आर्मी के कई प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव श्री विलास पटेल, प्रदेश महासचिव श्री सत्येंद्र विमल, विधि प्रभारी श्री डकेश पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष श्री नागेश, जिला अध्यक्ष श्री रंजीत दामले, जिला उपाध्यक्ष श्री नीलेश हेरोडे एवं श्री प्रकाश वानखेड़े सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करती है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने वाले सभी साथियों का पार्टी में स्वागत है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी से दूर हो चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुनः संगठन से जोड़ने के लिए ‘घर वापसी’ कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान को जिला कांग्रेस कमेटियों की सहमति और समन्वय से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस को अब तक घर वापसी के लिए 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 200 से अधिक वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों के आवेदन शामिल हैं। यह पहल पुराने साथियों को फिर से संगठन से जोड़ने और कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की वापसी के संबंध में कहा उचित समय पर जिला कांग्रेस कमेटियों की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस में वापसी की जाएगी।

कांग्रेस का उद्देश्य सभी पुराने साथियों को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को अधिक प्रभावी बनाना है। पार्टी संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस