Bhopal Delhi Vande Bharat: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत का बदलेगा पूरा लुक! अब ऐसे दौड़ेगी ट्रेन, मिलेंगी नई सुविधाएं

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Delhi Vande Bharat: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत का बदलेगा पूरा लुक! अब ऐसे दौड़ेगी ट्रेन, मिलेंगी नई सुविधाएं

रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही नए स्वरूप में यात्रियों के सामने होगी. भारतीय रेलवे इस ट्रेन का व्यापक अपग्रेडेशन कर रहा है. अब तक नीले और सफेद रंग में नजर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आकर्षक केसरिया रंग दिया जा रहा है. इसके साथ ही ट्रेन के भीतर भी कई आधुनिक बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को पहले से अधिक आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके.

झांसी वर्कशॉप में हो रहा हाईटेक मेकओवर

ट्रेन को झांसी स्थित वैगन रिपेयर वर्कशॉप भेजा गया है, जहां अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से इसकी पेंटिंग की जा रही है. झांसी रेल मंडल में पहली बार किसी वंदे भारत एक्सप्रेस को इस तरह आधुनिक तकनीक से नया रूप दिया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रोबोटिक पेंटिंग से रंग की गुणवत्ता बेहतर होगी, पूरी ट्रेन पर एक समान फिनिश मिलेगी और पेंट लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा.

https://twitter.com/wc_railway/status/2074101703520239625?

अंदर भी मिलेंगी नई सुविधाएं

रेलवे केवल ट्रेन के बाहरी स्वरूप में ही बदलाव नहीं कर रहा है, बल्कि इंटीरियर को भी पहले से अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है. यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है. टॉयलेट में अधिक रोशनी के लिए नई एलईडी लाइटिंग लगाई जा रही है. मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग को आसान बनाने के लिए चार्जिंग पॉइंट की पहुंच बेहतर की जा रही है. इसके अलावा सीटों में अतिरिक्त कुशनिंग जोड़ी जा रही है, जिससे लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा. एग्जीक्यूटिव चेयर कार में बड़े फुटरेस्ट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सके. रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 708 किलोमीटर की दूरी केवल 7 घंटे 30 मिनट में तय करती है. यही सफर दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों से करने पर सामान्य तौर पर 9 से 10 घंटे का समय लगता है. ट्रेन भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए दिल्ली पहुंचती है.

मेक इन इंडिया की मजबूत पहचान

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक और प्रतिष्ठित ट्रेनों में शामिल है. इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक के आधार पर विकसित किया गया है. बेहतर गति, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और उन्नत यात्री सुविधाओं के कारण यह देश की प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाती है. झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन को नए केसरिया रंग के साथ तैयार किया जा रहा है. इसके साथ यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई तकनीकी सुधार भी किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि इन बदलावों के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Bhopal Delhi Vande Bharat: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत का बदलेगा पूरा लुक! अब ऐसे दौड़ेगी ट्रेन, मिलेंगी नई सुविधाएं | Khabar Digital | Khabar Digital