भोपाल में फिर लव जिहाद… हाथ में कलावा बांधकर युवती को कहा - I Love you

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में फिर लव जिहाद… हाथ में कलावा बांधकर युवती को कहा - I Love you

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में युवती को कथित रूप से झूठी पहचान बताकर अपने साथ दिल्ली ले जाने के मामले में पुलिस सोमवार को आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी। युवती को दिल्ली से सुरक्षित रेस्क्यू कर भोपाल लाया जा चुका है। मामले में पुलिस युवती, आरोपी और दोनों पक्षों के परिजनों के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस
युवती के पिता के अनुसार, बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग से सहायता मांगी। उनका कहना है कि उन्होंने तड़के करीब साढ़े तीन बजे मंत्री से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंत्री ने भोपाल और दिल्ली पुलिस, रेलवे अधिकारियों तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से युवती को सुरक्षित बरामद किया। भोपाल पुलिस की टीम और परिजन युवती को लेकर वापस भोपाल पहुंच चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायत में युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर खुद को 'क्रिस जैन' बताने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने स्वयं को हिंदू और संपन्न परिवार से होने का दावा कर उसका विश्वास जीता। इस दौरान उसने युवती की मां से भी कई बार फोन पर बातचीत की। शिकायत के अनुसार, आरोपी करोंद क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर काम करने लगा और हाथ में कलावा पहनकर खुद को हिंदू बताता रहा।

RSS की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… छात्र पर थाने में केस दर्ज

दिल्ली पहुंचने के बाद सामने आई दूसरी पहचान
युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि दिल्ली पहुंचने पर युवक ने अपना वास्तविक नाम जुम्मन अंसारी बताया। उसने कथित तौर पर कहा कि निकाह मस्जिद में होगा और इसके लिए धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उस पर दबाव बनाया गया और धमकियां भी दी गईं। इसी दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रेलवे पुलिस उन्हें जीआरपी थाने ले गई।

23 जुलाई को भोपाल से दिल्ली रवाना हुए
पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को आरोपी ने युवती के पिता से फोन पर विवाह की इच्छा जताई थी। उसी दिन वह युवती को भोपाल रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा और दिल्ली चलकर शादी करने की बात कही। शिकायत के अनुसार, युवती द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। भय के कारण युवती उसके साथ ट्रेन से दिल्ली चली गई।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्य, दोनों पक्षों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के अनुरूप आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mohan Cabinet Expansion: दतिया उपचुनाव के बाद मोहन मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव… कई अफसर भी होंगे इधर-उधर!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

भोपाल में फिर लव जिहाद… हाथ में कलावा बांधकर युवती को कहा - I Love you | Khabar Digital | Khabar Digital