भोपाल। लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। शुरुआती समय में उठ रहे धुएं को सामान्य किचन गतिविधि समझा गया, लेकिन कुछ देर बाद आग तेजी से फैल गई और स्थिति गंभीर हो गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सुबह धुएं को समझा सामान्य, बाद में भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि. सुबह करीब 7 बजे से भवन से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य किचन धुआं मानकर ध्यान नहीं दिया। करीब 8:30 बजे अचानक आग तेज हो गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
3 फायर स्टेशनों से पहुंचीं दमकल गाड़ियां
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रवाना की गईं। शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल वाहन भेजे गए। तीन वाटर टैंकर समेत कुल 7 से 8 दमकल वाहन आग बुझाने के काम में लगाए गए।

किचन से शुरू होकर दो मंजिल तक फैली लपटें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत भोजनालय के किचन एरिया से हुई। इसके बाद आग तेजी से पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक फैल गई। दोनों मंजिलों पर भोजनालय संचालित होने के कारण आग ने तेजी से बड़ा रूप ले लिया।
दमकल टीम ने दीवार तोड़कर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आग पर काबू पाने के दौरान दमकलकर्मियों को भवन के अंदर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए टीम को दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि कुछ हिस्सों में धुआं और गर्मी अब भी बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें..









