भोपाल मंडल होकर चलेगी दो जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें, अजमेर–रांची और बीकानेर–शिर्डी रूट पर चलेंगी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भोपाल मंडल होकर चलेगी दो जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें, अजमेर–रांची और बीकानेर–शिर्डी रूट पर चलेंगी

भोपाल 10 सितम्बर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

1) अजमेर–रांची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (10-10 फेरे)

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 23:05 बजे अजमेर स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रविवार को सुबह 07:30 बजे रांची स्टेशन पहुँचेगी। (10 सेवाएं) गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 09:15 बजे राँची स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सोमवार सायं 18:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। (10 सेवाएं)

ठहराव: किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना , सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी एवं लोहरदगा। संरचना: एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित 2 टियर, 05 वातानुकूलित 3 टियर, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।

2) बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (10-10 फेरे)

गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 13:30 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रविवार रात 19:00 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी (10 सेवाएं) गाड़ी संख्या 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को सायं 19:35 बजे साईनगर शिर्डी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन प्रातः05:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी (10 सेवाएं)

ठहराव: श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ जंक्शन, चूरू जंक्शन, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, ढेहर का बालाजी, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमण्डी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल एवं मनमाड। संरचना: एक वातानुकूलित-2 टियर, 2 वातानुकूलित -3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।

  सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

भोपाल मंडल होकर चलेगी दो जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें, अजमेर–रांची और बीकानेर–शिर्डी रूट पर चलेंगी | Khabar Digital | Khabar Digital