होली के रंग में घुल ना जाए भंग… पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

होली के रंग में घुल ना जाए भंग… पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ होली के त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। भोपाल पुलिस ने जनता को सतर्क करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। होली के मौके पर फर्जी 'होली ऑफर', 'लकी ड्रॉ' और 'गिफ्ट लिंक' के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ सकते हैं। साइबर अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब हो सकते हैं, जिसके चलते पुलिस ने चेताया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। विशेष रूप से डिजिटल पेमेंट करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

डिजिटल लेन-देन में रखें पूरा ध्यान
आजकल डिजिटल पेमेंट का दौर है, ऐसे में किसी भी तरह के UPI या QR कोड को स्कैन करने से पहले तय कर लें कि वो विश्वसनीय है या नहीं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें। साइबर ठग बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या किसी डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर कॉल रहे हैं, और गोपनीय जानकारी मांगते हैं। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि ऐसी किसी भी कॉल या मैसेज पर तुरंत फोन को काट दें और जानकारी को साझा करने से इनकार दें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-organisation-general-secretary-rss-samalkha-meeting-update/

भड़काऊ पोस्ट से बचने की दी सलाह
फिलहाल होली के साथ-साथ रमजान का महीना भी चल रहा है, इसीलिये साइबर पुलिस की पूरी नजर सोशल मीडिया पर बनी हुई है, शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पेट्रोलिंग के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है कि किसी भी तरह की विवाद की स्थिति निर्मित ना हो। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं और किसी भी तरह के विवाद से बचें।

संदिग्ध गतिविधि पर रखें पूरी नजर
पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की जानकारी मिलती है, तो तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। जिसके लिए भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। जिसके चलते आम व्यक्ति अपराधियों से होने वाले नुकसान से बच सकता है और पुलिस भी त्वरित कार्रवाई कर सकती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-wheat-procurement-bonus-row-jitu-patwari-letter-cm/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

होली के रंग में घुल ना जाए भंग… पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी | Khabar Digital | Khabar Digital