भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने पकड़ा मिलावटी मावा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने पकड़ा मिलावटी मावा

खबर डिजिटल/ भोपाल: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गए हैं। आज सुबह करीब 8:20 बजे थाना बजरिया पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक संदिग्ध वाहन (क्रमांक MP 04 LD 7711) को रोका, जिसमें 23 डलिया मावा का परिवहन किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मावे के नमूने लिए गए और उसकी गुणवत्ता की जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मावा की गुणवत्ता संदिग्ध पाई जा रही है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि यह मिलावटी हो सकता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मावे के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें मिलावट की गई है या नहीं। त्योहारों के समय पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालक और मावे के सप्लायर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के मौसम को देखते हुए भोपाल में मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और मिलावटी सामान की शिकायतें तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने पकड़ा मिलावटी मावा | Khabar Digital | Khabar Digital