"भोपाल टॉकीज" किताब: संजीव परसाई की नजर से भोपाल की संस्कृति, इतिहास और किस्सागोई का सफर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

"भोपाल टॉकीज" किताब: संजीव परसाई की नजर से भोपाल की संस्कृति, इतिहास और किस्सागोई का सफर

भोपाल के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। सबने भोपाल शहर को अपने नजरिए से एक अज़ीज़ के रूप में पेश किया है। सभी ने भोपाल की संस्कृति, इतिहास, स्थापत्य और आम लोगों के बारे में शानदार वर्णन किया है। हाल ही में इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, भोपाल के ही लेखक और व्यंग्यकार संजीव परसाई की नई किताब "भोपाल टॉकीज" प्रकाशित हुई है। इस किताब की आजकल सोशल मीडिया और साहित्य जगत में चर्चा है। इस किताब में लेखक ने भोपाल को अपनी नजर से देखने की कोशिश की है। लेखक का दावा है, कि इस किताब को पढ़ने के बाद जो लोग भोपाल से हैं या जो भोपाल में हैं उनके दिल में एक भोपाल आकार लेगा। शुरुआत में ही संजीव लिखते हैं कि यह किताब असल में शहर का उधार है, हालांकि शहर ने मांगा कभी नहीं। साफ लगता है कि लेखक का भोपालियत से लगाव है।


लेखक ने भोपाल को रानी कमलापति से शुरू करके, बेगमों का राज, भोपाल की स्थापना, गठन, भोपाल के आम लोगों की कहानियां, बतोलेबाज़ी, आज का भोपाल सबको एक कड़ी में पिरोया है। लेखक का कहना है कि ये कहानियां कोई भी पढ़ेगा, उसका भोपाल से एक रिश्ता जरूर बन जाएगा। शुरुआत में ही वो लिखते हैं कि भोपाल किसी भी दूसरे बड़े शहर से किसी मामले में कम नहीं है, लेकिन उसे जो स्थान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। अलबत्ता इसके कि अच्छे खासे शहर को जर्दा, पर्दा, नमर्दा का कहकर चिढ़ाया गया। अब दुनिया इसे गैसकांड वाले भोपाल से भी जानती है।
किताब को पांच भागों में बांटा गया है। भोपाल के कमलापति, बेगमों के किस्सों के बाद भोपाल का विलय और बनने के किस्से, उसके बाद भोपाल बन बिगड़ रिया है खां वाले हिस्से में भोपाल की गली मोहल्लों के किस्से, और सुनाओ और बताओ से निकले बतोले और आखिरी में आज के भोपाल पर एक नजर डालते हुए लेखक ने अपनी किस्सागोई को मुकम्मल किया है।
किताब "भोपाल टॉकीज" को लोक प्रकाशन भोपाल ने प्रकाशित किया है। 195 पेज की यह किताब अमेजन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। प्रिंटिंग क्वालिटी बेहतर है। कीमत 300 रुपए है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

"भोपाल टॉकीज" किताब: संजीव परसाई की नजर से भोपाल की संस्कृति, इतिहास और किस्सागोई का सफर | Khabar Digital | Khabar Digital