मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देगी।
जिला प्रशासन ने भोपाल के सभी नागरिकों से राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को गरिमामय और सफल बनाने की अपील की है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देगी।
जिला प्रशासन ने भोपाल के सभी नागरिकों से राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को गरिमामय और सफल बनाने की अपील की है।









