जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'नशीले नेटवर्क' का पर्दाफाश, प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'नशीले नेटवर्क' का पर्दाफाश, प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ Big action Jabalpur police: जबलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। शहर की क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने मिलकर एक बड़े अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हजारों की संख्या में घातक और प्रतिबंधित इंजेक्शनों का जखीरा बरामद किया है, जो उत्तर प्रदेश से लाकर यहाँ खपाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को दबोचा है, जिनमें मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल हैं।

जबलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया, जिसके तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी गिरफ्तारियां हुईं। पहली कार्रवाई बेलबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहाँ पुलिस ने एक ऑटो चालक को संदिग्ध हालत में रोककर चार पेटियां जब्त कीं। जब पेटियों की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए; उनमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन भरे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियां एक-एक कर खुलती चली गईं।

ऑटो चालक से शुरू हुई कड़ियां हनुमानताल के आरिफ, गोहलपुर के अमजद और फिर ओमती के एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अशरफ तक जा पहुँचीं। पुलिस ने जब अशरफ को हिरासत में लिया, तो उसने मदन महल के रहने वाले एक और एमआर सौरभ नामदेव का नाम उगला, जो सीधे उत्तर प्रदेश से नशीले इंजेक्शनों की यह बड़ी खेप लगातार जबलपुर मंगवा रहा था।

​इस गिरोह से कुल 3,400 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए, जिनमें 2,000 इंजेक्शन 'बुप्रिनोर्फिन' और करीब 1,200 इंजेक्शन 'एविल' के शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस की एक और टीम ने अधारताल थाना क्षेत्र में दबिश देकर गीतांशु साहू नाम के एक शख्स को धर दबोचा। गीतांशु के पास से भी पुलिस को भारी मात्रा में अवैध नशे का जखीरा मिला।

उसके कब्जे से लगभग 2,300 एविल और 1,100 बुप्रिनोर्फिन के इंजेक्शन बरामद किए गए, जिसे मिलाकर कुल संख्या 3,400 पहुँच गई। दोनों ही मामलों को मिलाकर पुलिस ने करीब 6,800 से ज्यादा खतरनाक इंजेक्शन जब्त कर शहर के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले इस बड़े नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'नशीले नेटवर्क' का पर्दाफाश, प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital