खबर digital news रिपोर्टर /कटनी-- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।11 जुलाई 2026 को मुरावल चौराहा से बड़खेड़ा रोड स्थित फायरिंग रेंज के पास पुलिस को एक युवक नीले-सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर युवक ने बचने और छिपने का प्रयास किया, जिससे उस पर संदेह हुआ। घेराबंदी कर उसे रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोया पवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना शाहपुरा, जिला डिंडौरी तथा वर्तमान निवासी ग्राम दरोड़ी, थाना बरही, जिला कटनी बताया।
पुलिस द्वारा साक्षियों की मौजूदगी में बोरी की तलाशी लेने पर उसमें कलीयुक्त, पत्तीदार एवं बीजयुक्त तीव्र गंध वाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान गांजा के रूप में हुई।तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 10 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 595/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट









