खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी और नकबजनी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिव पाठक तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।बिलहरी चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 586/25 के तहत मोटरसाइकिल चोरी की घटना की लगातार जांच की जा रही थी।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए 28 जुलाई 2026 को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने असलम (24 वर्ष), पिता निसार अली, निवासी राजा सलैया, थाना बाकल, जिला कटनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक MP21MD0491) को बिलहरी तालाब के पास से चोरी किया था।
पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल का रंग भी बदलवा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वाहन बरामद कर जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपीअसलम, पिता निसार अली, उम्र 24 वर्षनिवासी: राजा सलैया, थाना बाकल, जिला कटनीबरामदगीचोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक MP21MD0491)
सराहनीय योगदानइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, लव उपाध्याय तथा साइबर सेल से आर. अजय शंकर और सत्येंद्र सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।









