BJP announces third candidate राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए BJP ने देर रात तीसरे उम्मीदवार के रूप में मध्यप्रदेश से महेश केवट के नाम की घोषणा कर दी है।
इस संबंध में भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से आधिकारिक आदेश जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए मध्यप्रदेश से महेश केवट तथा कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराजा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसके अलावा कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राजनीतिक दृष्टि से मध्यप्रदेश में महेश केवट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे पार्टी द्वारा सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए BJP ने देर रात तीसरे उम्मीदवार के रूप में मध्यप्रदेश से महेश केवट के नाम की घोषणा कर दी है।
इस संबंध में भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से आधिकारिक आदेश जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए मध्यप्रदेश से महेश केवट तथा कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराजा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसके अलावा कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राजनीतिक दृष्टि से मध्यप्रदेश में महेश केवट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे पार्टी द्वारा सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।









