BJP मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी नामांकन दाखिल करेंगे, कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

BJP मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी नामांकन दाखिल करेंगे, कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन

भोपाल/केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी Hardeep Singh Puri हरदीप सिंह पुरी शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय से नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे पहले पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व वरिष्ठ नेतृत्व के साथ सुबह 10.30 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।

हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, भाजपा के फैसले पर उठाए सवाल

जेफरी एपस्टीन से जुड़े सार्वजनिक दस्तावेजों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उल्लेख एवं सामने आए संपर्कों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव अभय रामभक्त ने कहा कि जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में सामने आए उल्लेखों और संपर्कों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे मामलों में जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए और संबंधित व्यक्ति को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हम ऐसी मानसिकता वाले लोगों का खुलकर विरोध करते हैं।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजी गिरी, NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गिरी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी