खाकी की कलाई पर बंधा विश्वास का रक्षासूत्र, मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों से लिया सुरक्षा का वचन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खाकी की कलाई पर बंधा विश्वास का रक्षासूत्र, मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों से लिया सुरक्षा का वचन

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कटनी में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मातृशक्ति ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से जिले की सुरक्षा का वचन भी लिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सपना अभिनंदन सरावगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर भी राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।राखी बांधते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के समाज और जिले की सुरक्षा के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।नशामुक्ति और नारी सशक्तिकरण पर साथ आएंगे पुलिस और समाजकार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बात पर सहमति बनी कि सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान, स्नेह और सामाजिक विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर ऋचा गेलानी, नीतू गुप्ता, निशा मिश्रा, शिल्पा जैन, आशा सुहाने एवं माधुरी जायसवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।रक्षासूत्र के इस भावपूर्ण आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी