खबर digital news रिपोर्टर /कटनी--भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी 'टंडन' ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला प्रभारी की सहमति से जिला मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी के दायित्वों की घोषणा करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार आशुतोष शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी तथा मयंक गुप्ता को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के निर्देश तथा संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन की सहमति से की गई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी 'टंडन' ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग संगठन और जनता के बीच मजबूत संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसकी जिम्मेदारी अब नई टीम बेहतर तरीके से निभाएगी।
कटनी भाजपा की मीडिया टीम घोषित, आशुतोष शुक्ला और मयंक गुप्ता को अहम जिम्मेदारी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









