MP Bjp MLA: भाजपा विधायक की सिंधिया के मंत्रियों को हटाने की मांग!,मचा बवाल

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Bjp MLA: भाजपा विधायक की सिंधिया के मंत्रियों को हटाने की मांग!,मचा बवाल

MP Bjp MLA: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता के गुस्से को देखते हुए गुना से भाजपा के फायरब्रांड विधायक पन्नालाल शाक्य का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शनिवार को विधायक शाक्य पीड़ित किसानों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ को साथ लेकर सीधे बिजली कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए और दफ्तर के अंदर अधिकारियों को सरेआम लताड़ते हुए विधायक ने न केवल अफसरों के होश उड़ा दिए, बल्कि सूबे के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सरेआम नाकारा, ढोंगी और अहंकारी बताकर प्रदेश में भूचाल ला दिया है।

ढोंग करते हैं ऊर्जा मंत्री: विधायक

घेराव के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास सिपहसालार और सूबे के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काम करने के स्टाइल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री इतने बड़े ज्ञानी और नौटंकीबाज हैं कि वे जनता को गुमराह करने के लिए सीधे मंच पर ही साष्टांग दंडवत प्रणाम करने लगते हैं। कभी लोकप्रियता के लिए बिजली के खंभों पर चढ़ जाते हैं, तो कभी गंदी नालियों में उतरकर साफ-सफाई का ढोंग रचते हैं, लेकिन जनता को बिजली नहीं दे पा रहे हैं।

दी खुली चेतावनी

इतना ही नही विधायक शाक्य ने खुले मंच से चेतावनी दी कि वे बहुत जल्द भोपाल का रुख करेंगे और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर मांग करेंगे कि सरकार की छवि खराब करने वाले ऐसे नाकारा मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

मंत्री राजपूत पर बोला हमला

विधायक शाक्या यहीं नही रूके उन्होंने सिंधिया खेमे के दूसरे कद्दावर नेता और गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी पर एक कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुझे साइड से हटने के लिए कह दिया। वे खुद को केंद्रीय मंत्री महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बड़ा समझते हैं। मैंने भी बिना डरे उनके मुंह पर दो टूक कह दिया था कि खुद साइड में हो जाओ। मैं किसी नेता की मेहरबानी, खैरात या टुकड़ों पर चुनाव जीतकर विधानसभा नहीं पहुंचा हूं, मुझे गुना की जनता ने जिताया है।

अधिकारियों पर भड़के शाक्या

घेराव के दौरान जब बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए यह दलील दी कि बिजली संकट सिर्फ गुना में नहीं, बल्कि ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में है, तो विधायक बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने कड़े शब्दों में अधिकारियों को डांटते हुए कहा कि ग्वालियर सिंधिया की राजधानी है, वहां अंधेरा रहे या उजाला, हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे सिर्फ गुना की जनता की फिक्र है।

तुम सब शराब पीकर…

अधिकारियों द्वारा आंधी-तूफान का बहाना बनाने पर विधायक ने अपमानजनक लहजे में तंज कसा कि किसान चिल्ला-चिल्ला कर परेशान हैं और तुम सब अधिकारी-कर्मचारी रात को शराब पीकर चैन से सो जाते हो और यहां की जनता पूरी रात गर्मी और अंधेरे में तड़पती रहती है। उन्होंने महाप्रबंधक को अल्टीमेटम दिया कि वे अपने लापरवाह कर्मचारियों के नट-बोल्ट पूरी तरह टाइट कर दें, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Bjp MLA: भाजपा विधायक की सिंधिया के मंत्रियों को हटाने की मांग!,मचा बवाल | Khabar Digital | Khabar Digital