भोपाल में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा... विप्लव-रेखा-चंद्रशेखर की आमद!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा... विप्लव-रेखा-चंद्रशेखर की आमद!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा बुधवार सुबह करीब 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। दोनों नेता भोपाल एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा संगठन की आगामी गतिविधियों में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के भी मंगलवार को भोपाल पहुंचने की जानकारी है, जोकि मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने के साथ आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।

बड़ी संख्या में जुटेंगे बीजेपी कार्यकर्ता
प्रभारी और सह प्रभारी के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, भोपाल विमानतल पर सुबह करीब 9 बजे से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। स्वागत के लिए शहर में होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए गए हैं। दोनों नेताओं के स्वागत को लेकर पार्टी के अलग-अलग नेताओं और समर्थकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर होने वाला स्वागत कार्यक्रम संगठन के भीतर नेताओं की सक्रियता और समर्थक समूहों की मौजूदगी को भी सामने ला सकता है।

MP Government: मात्र 556 रुपये में शुरु करें अपना रोजगार… एमपी में है मोहन सरकार

शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक
बुधवार शाम भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े विषयों के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के प्रदेश दौरे के बीच होने वाली यह बैठक संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिसके जरिए पार्टी का आगामी वक्त का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

शिवराज आएंगे या नहीं?
इससे पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हुए थे। अब बुधवार को प्रस्तावित बैठक में उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है। हालांकि, बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, इसकी आधिकारिक सूची सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं बिप्लब देव और रेखा वर्मा के भोपाल आगमन तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी के बीच राजधानी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में फिर आएंगे राहुल गांधी… आदिवासी बच्चों की मौत का उठाएंगे मुद्दा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भोपाल में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा... विप्लव-रेखा-चंद्रशेखर की आमद! | Khabar Digital | Khabar Digital