BJP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की आमद... बाबा महाकाल को किया नमन

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

BJP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की आमद... बाबा महाकाल को किया नमन

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मध्यप्रदेश में आमद हो चुकी है। सबसे पहले उन्होंने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी सादगी चर्चा का विषय बनी रही।

जयपाल सिंह चावड़ा की मौजूदगी खास
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के उज्जैन दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और भाजपा उज्जैन नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे ज्यादा सियासी हलकों में चावड़ा से उनकी नजदीकी चर्चा का विषय बन गई, जिसके परिणाम आने वाले वक्त में सार्थक रुप से दिखाई दे सकते हैं, चूंकि वे भी संगठन मंत्री की भूमिका अदा कर चुके हैं।

Ujjain Shahi Masjid Controversy: वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान: न मस्जिद टूट रही न विस्थापित हो रही, सहमति से हट रहा हिस्सा

उज्जैन से भोपाल के लिए हुए रवाना
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भोपाल के लिए रवाना हो गए। भोपाल में वे प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। संगठन महामंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद यह मुलाकातें संगठन की आगामी गतिविधियों और पार्टी की कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर रुपरेखा तैयार की जाएगी।

MP Politics: नरोत्तम मिश्रा की ‘सांप और जुगनू’ वाली कहानी से मचा हड़कंप, जानिए किसे दिया तीखा संदेश

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

BJP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की आमद... बाबा महाकाल को किया नमन | Khabar Digital | Khabar Digital