BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर से 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री का किया शुभारंभ, बोले हमारे लिए नेशन फर्स्ट, सेल्फ लास्ट है

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर से 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री का किया शुभारंभ, बोले हमारे लिए नेशन फर्स्ट, सेल्फ लास्ट है

मद्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के अंतर्गत BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री का शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस नेत राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए सेल्फ फर्स्ट है और नेशन लास्ट है लेकिन हमारे लिए नेशन फर्स्ट, सेल्फ लास्ट है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यसभा सांसद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026" अंतर्गत 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि हम मोदी जी का जन्म दिन इस लिए मनाते है क्यों कि उन्होंने कोरोना काल में लोगों को वैक्सीन देने का काम किया, गरीब परिवारों को आवास दिया, स्वामित्व योजना के माध्यम से पीएम मोदी ने कई काम किये इसलिए हम उनका जन्मदिन मना रहे है।

स्वामित्व योजना ग्रामीण स्वाभिमान का बड़ा माध्यम: इंदौर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही बड़ी बातें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' के अवसर पर इंदौर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 'स्वामित्व योजना' के रूप में प्रदेशवासियों को अनमोल तोहफा दिया है। पवित्र इंदौर नगरी से शुरू हुआ यह नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण आबादी को स्वाभिमान से जीने का अधिकार देने का माध्यम है।

लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणा और स्वामित्व योजना

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सुशासन, धर्म-संस्कृति और जनसेवा की मजबूत नींव रखी थी और विधवा बहनों को संपत्ति का अधिकार व कानूनी सुरक्षा देने की ऐतिहासिक पहल की थी। इसी प्रेरणा से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीबों के सपनों को जमीन पर उतारा है। दशकों से गांवों के अनेक लोगों को अपनी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में लागू की गई स्वामित्व योजना का सुखद परिणाम अब मध्यप्रदेश में मिल रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में करीब 68 लाख भूखंडों का सर्वे किया है और आज से 50 लाख लोगों को निजिता व स्वामित्व के अधिकार की शुरुआत हुई है।

सेवा और समर्पण के 25 वर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण भाव का जिक्र करते हुए श्री नितिन नवीन ने कहा कि उनके संकल्प से आज देश के 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क अनाज, कोविड काल में 200 करोड़ से अधिक मुफ्त वैक्सीन और गरीबों के बैंक खाते खोलकर उन्हें स्वाभिमान दिया गया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' पर सवाल उठाने वाले सेवा के भाव को कभी नहीं समझ सकते। उन्होंने विपक्ष पर ब्रिक्स आयोजन के दौरान केवल मैन्यू पर ध्यान देने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को बांटने का गंभीर आरोप लगाया।

वैश्विक मंचों पर भारत का बढ़ता सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक मंचों पर जाते हैं, तो दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा साफ दिखाई देती है। दुनिया के करीब 35 से 36 देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है, जो असल में 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 17 सितंबर 2025 को 'स्वस्थ नारी शक्ति परिवार योजना' और वर्ष 2023 में 'पीएम विश्वकर्मा योजना' की शुरुआत की गई थी। आज देश में 'वुमन लेड डेवलपमेंट' की चर्चा हो रही है, जहाँ 3 करोड़ से अधिक लखपति बहनें और 93 लाख स्व-सहायता समूह की बहनें देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर योजना में अंत्योदय के भाव को सर्वोपरि रखा है और 'विकसित भारत @2047' के सपने को साकार करने के लिए देश का हर नागरिक अपनी भूमिका निभा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=26Omzwvb3H0

इंदौर में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्बोधन के बिंदु -

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ हो रहा है। इस विशेष अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहली बार मध्यप्रदेश आगमन हुआ है, जिनका प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत और अभिनंदन है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान यह बात कही।

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और ब्रिक्स समिट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से पूरी दुनिया को भारत की शक्ति और सामर्थ्य से परिचित कराया है। हाल ही में नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आगमन और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी आत्मीयता वैश्विक स्तर पर हमारे देश के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

स्वामित्व योजना और मुफ्त रजिस्ट्री का अभियान
प्रधानमंत्री मोदी की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'स्वामित्व योजना' ग्रामीण आबादी के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 23 हजार से अधिक गांवों में एक महीने तक अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि पैतृक संपत्ति हर परिवार के लिए भावनाओं और सपनों से जुड़ी होती है।

भगवान विश्वकर्मा जयंती और श्रमिकों का सम्मान
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ-साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना के साथ ही समाज के छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को स्वावलंबन की राह दिखाई है। राज्य सरकार हर कदम पर छोटे कामगारों और श्रमिकों के साथ खड़ी है।

लाड़ली बहनों और रोजगार पर फोकस
मातृ शक्ति के उत्थान पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के कल्याण के लिए अब तक 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। माताओं-बहनों के आशीर्वाद से ही मध्यप्रदेश लगातार समृद्ध हो रहा है। इसके साथ ही, रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने वाली बहनों को 'वायबिलिटी गैप फंडिंग' (VGF) के माध्यम से हर माह 5 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का विकास
संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जानापाव सहित उन सभी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर से 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री का किया शुभारंभ, बोले हमारे लिए नेशन फर्स्ट, सेल्फ लास्ट है | Khabar Digital | Khabar Digital