अमेठी के इस कार्यकर्ता ने पकौड़ा व्यापार करने के लिए बैंक से मांगा लोन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी के इस कार्यकर्ता ने पकौड़ा व्यापार करने के लिए बैंक से मांगा लोन

अमेठी। भाजपा सरकार देश में फैले बेरोजगारी पर युवाओं को पकौड़े के व्यापार करने पर खिल्ली उड़ा रही है वही देशभर में पकौड़े पर गरमाई राजनीति की बयार अमेठी जिले के युवक को राश आ गई । स्मृति ईरानी के सपोर्टर रहे एक युवक ने पकौड़ा रोज़गार के लिये बैंकों से लोन दिलाने के लिये केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा को पत्र लिखा है जिसमें युवक ने प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी से प्रंधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने की मांग की है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक पहले था भाजपा कार्यकर्ता
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा को सम्बोधित पत्र को अश्विन मिश्र नाम के युवक ने लिखा है। उक्त लेटर में उसने लिखा है कि मैं भाजपा सदस्य सं. 1008329737 से सदस्य हूं। साथ ही साथ मैने भाजपा आईटी विभाग अमेठी के ज़िले टीम का सदस्य और अमेठी विधानसभा के सोशल मीडिया के प्रमुख पद पर कार्यरत था। 27 फ़रवरी 2017 को लिखित रूप में पत्र भेजकर इन सभी से त्यागपत्र दे दिया।

बैंकों का लगाया चक्कर
लेटर मे लिखा है कि कुछ दिन पहले माननीय प्रधानमंत्री का एक निजी चैनल पर इंटरव्यू देखा। उनकी कुछ बातें मुझे बहुत अच्छी लगी और रोज़गार तलाश को विराम लगा दिया। मैं उनका हृदय से साधुवाद धन्यवाद आभार प्रकट करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री आपने इतना अच्छा सुझाव दिया किंतु मेरे पास इतनी पर्याप्त धनराशि नहीं है कि एक अच्छी पकौड़े की स्टाल लगाकर अपने घर के साथ अन्य लोगों को अमेठी में रोज़गार देकर उनके परिवार के लिये कुछ मदद कर सकूं। किंतु पिछले कई दिनों से अमेठी के विभिन्न बैंकों के चक्कर लगाते लगाते थक गया। बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन देने से मना कर देते हैं।

पीएम मुद्रा योजना के तहत नहीं मिला लोन’
लेटर के अनुसार ‘प्रधानमंत्री जी और कई मंत्री बोलते हैं कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 करोड़ परिवार को सहायता मिली है। उनको व्यवसाय हेतु ऋण मिला है किंतु हमारे साथ-साथ अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं जो रोज़गार शुरू करने के प्रयास में ऋण हेतु दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हम मानने को कतई तैयार नहीं की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः आप दोनों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से अपील करना चाहता हूं कि मुझे इन अमेठी की बैंकों से पकौड़ा रोजगार हेतु ऋण दिलाने की कृपा करें।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी