Breaking : राजधानी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, यातायात प्रभावित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Breaking : राजधानी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, यातायात प्रभावित

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में बुधवार शाम करीब 8 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं से सड़कों पर चलने वाले बाइक सवारों को तेजी से चल रहे धूल के कारण काफी परेशानी हुई। वहीं मौसम के बदलते मिजाज से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के साथ हो रही बारिश से सड़क किनारे कई पेड़ धराशायी होने की सूचना है। अचानक मौसम के बदलने से खेत में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। धूल भरी आंधी से करीब आधे घंटे राजधानी के ट्रैफिक का आवागमन बाधित रहा। 

फसल चौपट, किसान चिंतित

जिले में मौसम के अचानक करवट बदलने से किसानों की हालत खराब है। राजधानी के आसपास के जिले में बारिश होने से किसान सकते में आ गए। बुधवार को अचानक आए आंधी-तूफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया और उनके खेतों के सारे फसल बर्बाद कर दिए। फसलों की बर्बादी से किसान सदमे में हैं। वहीं, माना जा रहा है कि इससे गरीबों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। बता दें कि मंगलवार को ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि अगले 12 घंटे के भीतर देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान 
आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.6 डिग्री, ग्वालियर का 20.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.7 डिग्री , ग्वालियर का 37.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी