Breaking News: नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत

सिवनी/राकेश यादव संवाददाता/ छपारा में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर दोपहर करीब 1 बजे बंजारी माता मंदिर के पीछे पुलिया पर छपारा से गणेशगंज जा रहे 70 वर्षीय अनखलाल यादव और उनकी 64 वर्षीय पत्नी अनूपा यादव की मिनी मोपेड को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए।

वहीं, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए ट्राले को छपारा पुलिस ने पीछा करते हुए बरगी में चालक सहित पकड़ लिया। एक साथ बुजुर्ग दंपति की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। NH-44 पर फिर उठे सड़क सुरक्षा के सवाल!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी