Budhni By Election 2024: दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज के बेट कार्तिकेय को नसीहत…

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Budhni By Election 2024: दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज के बेट कार्तिकेय को नसीहत…

खबर डिजिटल/ भोपाल:Budhni By Election 2024 केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव दिलचस्प हो गया है। बुधनी उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि इस चुनाव में 19-20 हो गया और गलती से कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया, तो बुधनी के किसी गांव में एक भी ईंट नहीं लग पाएगी।

आगे शिवराज सिंह चौहान के बेट कार्तिकेय ने स्थानीय लोगों से भाजपा को समर्थन देने और एक बार फिर भाजपा को जीत दिलाने की अपील की। कार्तिकेय के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे उन्हें अपने पौते जैसा मानते हैं और उन्हें सलाह दी कि इस तरह के बयानों से बचें और अपने पिता से सीख लें।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। जय सिया राम।

बुधनी विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट है और नवंबर दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से निर्वाचित हुए थे। लेकिन बाद में विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी। विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा - दिग्विजय सिंह जी वरिष्ठ नेता, दो बार के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव, अगर दिग्विजय सिंह जी मुझे फॉलो करते हैं , मेरी स्पीच सुनते है तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Budhni By Election 2024: दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज के बेट कार्तिकेय को नसीहत… | Khabar Digital | Khabar Digital