बुधनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस की जांच जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बुधनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस की जांच जारी

सीहोर/ बुधनी/कन्हैया नाथ/ खबर डिजिटल/ जिले से एक हृदयविदारक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवा बाबा कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहने वाली किरण परी दायमा का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि किरण ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था और वह अपने पति के साथ उक्त मकान में रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया, जहां किरण का शव फंदे से झूलता मिला।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kailash-vijayvargiya-political-turmoil-madhya-pradesh/


पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-contract-employees-state-convention-cm-big-announcement-bhopal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बुधनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस की जांच जारी | Khabar Digital | Khabar Digital