सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर का बुदेलखंड मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चा मे है। इस बुदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजन की अमानवीय तरीके से मारपीट की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं अब मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल सागर के बुदेलखंड मेडिकल कॉलेज मे मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला नया नहीं है यहां मरीज के परिजनों की आए दिन मारपीट और अभद्रता की जाती है, लेकिन इस बार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिससे यहा के सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी उजागर हो गयी। एक व्यक्ति जिसकी पत्नी भर्ती है। वह उसके पास जाना चाहता था। परंतु सुरक्षाकर्मी ने उसे रोका। और फिर बात बड़ी और आधा दर्जन सुरक्षाकर्मियों ने एक मरीज के परिजन की पिटाई कर दी। वह पास मे बैठे किसी व्यक्ति ने मामले का वीडियो बना लिया है। और सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।
क्या होगी कार्रवाई?
वीडियो वायरल होने के बाद जनता में आक्रोश दिखाई दे रहा है, क्योंकि इंसान अस्पताल में इलाज कराने जाता है, नाकि पिटाई खाने के लिए, अब मामले मे क्या कार्रवाई होती है देखने वाली बात होगी।









