झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/पारा-राणापुर मार्ग पर रजलाघाटी के समीप सोमवार शाम मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार मजदूर गुजरात जा रहे थे।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राणापुर थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।









