बिना टैक्स और NOC के कबाड़ हो रहीं बसें, जिले में फल-फूल रहा अवैध खेल

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

बिना टैक्स और NOC के कबाड़ हो रहीं बसें, जिले में फल-फूल रहा अवैध खेल

डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले में परिवहन नियमों को ताक पर रखकर पुरानी बसों को कबाड़ में तब्दील करने का एक बड़ा खेल सामने आया है। चर्चा है कि पड़ोसी जिलों से लाई जा रही इन बसों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया है, जिसे चुकाए बिना ही इन्हें चोरी-छिपे काटा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि इन आरोपों की सही तरीके से जांच की जाए, तो सरकार को लाखों रुपये के राजस्व के नुकसान का पर्दाफाश हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
​
​मिली जानकारी के अनुसार, डिंडोरी के विक्रमपुर क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ कारोबारी के ठिकाने पर इन दिनों शहडोल, उमरिया और अन्य पड़ोसी जिलों से भारी संख्या में पुरानी बसें लाई गई हैं। बताया जा रहा है कि इस समय मौके पर एक दर्जन से अधिक बसें खड़ी हैं, जिन्हें कबाड़ में काटने की तैयारी चल रही है। इनमें से अधिकांश बसों के पास परिवहन विभाग से मिलने वाला जरूरी दस्तावेज यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं है।

​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विक्रमपुर और उसके आस-पास के इलाकों में कबाड़ का अवैध धंधा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हालत यह है कि यहाँ गाड़ियों के अलावा अन्य चोरी के सामान को भी आसानी से खपा दिया जाता है।

​ कानून और परिवहन विभाग की तय प्रक्रिया के मुताबिक, किसी भी व्यावसायिक गाड़ी या बस को कबाड़ में बेचने या स्क्रैप घोषित करने से पहले उसके सारे टैक्स जमा करने होते हैं। इसके बाद परिवहन विभाग से बकायदा 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' लेना अनिवार्य होता है। लेकिन डिंडोरी जिले में इस कानूनी प्रक्रिया को पूरी तरह से नजरअंदाज कर बसों को सीधे कटर से काटा जा रहा है।

​इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी कबाड़ केंद्रों की तुरंत जांच की जाए। वहां खड़े वाहनों के कागजात, उनके टैक्स का रिकॉर्ड और NOC की बारीकी से जांच हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो अवैध कबाड़ कारोबारियों के साथ-साथ उन बस मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने टैक्स चोरी के मकसद से अपनी बसें यहाँ बेची हैं।
​हालाँकि, इस पूरे मामले पर अभी तक परिवहन विभाग के किसी अधिकारी का कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
​
​इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा: ​"अगर नियमों के खिलाफ जाकर इस तरह बसों को कबाड़ में काटा जा रहा है, तो यह पूरी तरह से गलत है। हम इस मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। जल्द ही कबाड़ केंद्रों पर छापेमारी कर वाहनों के सभी दस्तावेजों और टैक्स के रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिना टैक्स और NOC के कबाड़ हो रहीं बसें, जिले में फल-फूल रहा अवैध खेल | Khabar Digital | Khabar Digital