जनगणना 2027: जिले में घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जनगणना 2027: जिले में घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील

सब-हेडलाइन:--

30 मई तक चलेगा डिजिटल सर्वे, प्रगणक मोबाइल ऐप से कर रहे डेटा संग्रह

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 03 मई--जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 30 मई तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज हो गई है।प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सीधे डेटा फीड कर रहे हैं, जिससे त्रुटियों की संभावना कम हो रही है और जानकारी सटीक रूप से दर्ज की जा रही है।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जब भी प्रगणक उनके घर पहुंचे, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रगणकों के पास आधिकारिक पहचान पत्र होगा, जिसे नागरिक अपनी संतुष्टि के लिए देख सकते हैं।क्या पूछी जाएगी जानकारीमकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक परिवार और आवास से जुड़ी सामान्य जानकारी प्राप्त करेंगे। इसमें भवन का प्रकार, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, नल और बिजली कनेक्शन, शौचालय/बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, टीवी/रेडियो, केबल कनेक्शन, साइकिल/मोटरसाइकिल/कार, मुख्य खाद्यान्न और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शामिल है।क्या नहीं पूछा जाएगाप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक से जुड़ी जानकारी या किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा।नागरिकों से अपील की गई है कि वे जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें और प्रगणक का पहचान पत्र अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जनगणना 2027: जिले में घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील | Khabar Digital | Khabar Digital