जनगणना के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे रहे सतर्क, जान लें पूरा प्रोसेस

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

जनगणना के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे रहे सतर्क, जान लें पूरा प्रोसेस

देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. सरकार की ओर से इस बार जनगणना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जा रही है. लोग सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के जरिए खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं. इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाने में जुट गए हैं.

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार ठग खुद को जनगणना अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताकर मोबाइल पर लिंक, OTP और APK फाइल भेज रहे हैं. कई लोगों को व्हाट्सएप और SMS के जरिए ‘Census Form Update’ और ‘Online Verification’ जैसे मैसेज भेजे जा रहे हैं. इन लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने का खतरा बढ़ जाता है.

साइबर एक्सपर्ट्स क्या बोले

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि APK फाइल डाउनलोड करने के बाद अपराधी मोबाइल की निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. इसमें बैंकिंग ऐप, फोटो, कॉन्टैक्ट, OTP और अन्य महत्वपूर्ण डाटा शामिल हो सकता है. कई मामलों में ठग मोबाइल पर आने वाले OTP और वेरिफिकेशन कॉल्स को भी अपने नंबर पर डायवर्ट कर लेते हैं, जिससे बैंक खाते तक खाली हो सकते हैं. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र चौहान ने साफ कहा है कि कोई भी सरकारी विभाग व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर जानकारी अपडेट नहीं कराता. लोगों को सलाह दी गई है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ OTP, बैंक डिटेल, UPI PIN या पासवर्ड साझा करें.

कई योजनाओं में हो चुके हैं फ्राड

मध्य प्रदेश में इससे पहले पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना, ई-चालान और फर्जी वेडिंग कार्ड APK जैसे कई साइबर फ्रॉड सामने आ चुके हैं. इन मामलों में लोगों के बैंक खाते खाली होने और सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की शिकायतें भी मिली थीं. अब साइबर ठग जनगणना के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ लोग नकली जनगणना अधिकारी बनकर घरों तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को जानकारी देने से पहले उसका पहचान पत्र जरूर जांच लें. खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है. किसी भी तरह की साइबर ठगी का शक होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जनगणना के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे रहे सतर्क, जान लें पूरा प्रोसेस | Khabar Digital | Khabar Digital