सेंट्रल इंडिया में व्यवसायों की क्षमता और संभावनाएं हमेशा से मजबूत रही हैं, लेकिन एक समर्पित ब्रांड डेवलपमेंट इकोसिस्टम की कमी के कारण कई स्थानीय ब्रांड राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने से वंचित रह जाते हैं। इसी अंतर को दूर करने के उद्देश्य से पजेसको मीडिया, सेंट्रल इंडिया की पहली ब्रांड डेवलपमेंट कंपनी, व्यवसायों को एंड-टू-एंड ब्रांड डेवलपमेंट समाधान प्रदान कर रही है।
कंपनी के संस्थापक उत्कर्ष विश्वकर्मा का विज़न केवल व्यवसायों को ब्रांड बनाना ही नहीं, बल्कि सेंट्रल इंडिया के युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण करना भी है। अब तक ब्रांडिंग, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पजेसको मीडिया उन्हें अपने ही क्षेत्र में रहकर स्थानीय व्यवसायों के साथ काम करने का मंच प्रदान कर रही है।
कंपनी के सीईओ नितिन शर्मा 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ कार्य करने का अनुभव रखते हैं। वहीं सीबीओ अपूर्वा सिंह ठाकुर का मानना है कि मजबूत व्यावसायिक साझेदारियों और रणनीतिक ब्रांड निर्माण के माध्यम से सेंट्रल इंडिया के व्यवसायों को नई पहचान दी जा सकती है। पजेसको मीडिया का लक्ष्य सेंट्रल इंडिया को भारत के अगले उभरते ब्रांड हब के रूप में स्थापित करना है।









