Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने मैदानी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। मंत्रालय से जारी आदेश के तहत विभाग के 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
नई तबादला सूची के जरिए राज्य सरकार ने सरगुजा से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जिलों के मैदानी अमले को बदला है। जिन प्रमुख जिलों के अधिकारी और पर्यवेक्षक इस फेरबदल से सबसे ज्यादा बिलासपुर, बेमेतरा, सरगुजा, जशपुर और कोरिया शामिल है।
सीएम की मंजूरी, आदेश लागू
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस फेरबदल की फाइल पर मुहर लगी और महानदी भवन से इसके आधिकारिक आदेश जारी किए गए।
देखे तबादला सूची












