कटनी में नवमी पर आस्था का सैलाब, माँ काली की भव्य झाँकियों ने मोहा मन निकले भव्य जवारे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में नवमी पर आस्था का सैलाब, माँ काली की भव्य झाँकियों ने मोहा मन निकले भव्य जवारे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

जालपा देवी मंदिर लखेरा से निकले भव्य जवारे, शहर-ग्रामीण अंचलों में भंडारे और जयकारों से गूंजा माहौल

कटनी--चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर कटनी जिले में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा जिला भक्तिमय रंग में रंग गया।लखेरा स्थित जालपा देवी मंदिर और बड़ी खेर माता मंदिर से निकले भव्य जवारे जुलूस आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय माता दी” के जयकारों के बीच निकले इन जुलूसों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान सबसे खास आकर्षण रही माँ काली की जीवंत और भव्य झाँकियां। कलाकारों ने माँ काली का रूप धारण कर खप्पर के साथ रोमांचक और श्रद्धामयी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाना धारण किए भक्तों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी आस्था प्रकट की।जुलूस मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर माँ के जयकारे लगाते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति और ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।नवमी के इस पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गईं।चैत्र नवरात्र नवमी पर निकले इन भव्य जुलूसों ने कटनी जिले की समृद्ध धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत तस्वीर पेश की, जहां हर ओर भक्ति, उल्लास और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में नवमी पर आस्था का सैलाब, माँ काली की भव्य झाँकियों ने मोहा मन निकले भव्य जवारे | Khabar Digital | Khabar Digital