चंदेरी: विधायक ने 151 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का किया वितरण

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चंदेरी: विधायक ने 151 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का किया वितरण

चंदेरी/ खबर डिजिटल: राज्य शासन की योजना के अनुसार विकासखंड चंदेरी अंतर्गत विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6 और 9 के पात्र छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण विधायक जगन्नाथ सिंह जी रघुवंशी के द्वारा विकास खण्ड स्तरीय समारोह के दौरान किया गयाl इस दौरान विद्यालय प्रांगण हरकुंड में साइकिल वितरण मेला आयोजित किया गयाl

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगन्नाथ सिंह जी रघुवंशी उपस्थित रहे। विधायक रघुवंशी के द्वारा सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई और सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वह मन लगाकर पढ़ें और अच्छा परिणाम दें। शासन की सभी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ लें और आदर्श नागरिक बनकर भविष्य में अपना, अपने माता-पिता का, अपने विद्यालय का, गुरुजनों का और अपने देश का नाम रोशन करेंl बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए विधायक ने कहा कि "जो बच्चे गरीबी में संघर्ष करते हैं उनका भविष्य सुखमय होता है।" अपने संबोधन के पश्चात विधायक जी के द्वारा हितग्राही छात्रों को तिलक लगाकर माल्यार्पण करके, साइकिल भेंट की गई l अपनी अपनी साइकिल पाकर बच्चे प्रसन्नचित होकर साइकिल में पैडल मारते हुए अपने घरों की ओर गए। साइकिल मेले में हाई स्कूल अमरोद, माध्यमिक विद्यालय हसारी, तगारी, बांकलपुर, पिपरौद, मोहनपुर,चिमला,नयाखेड़ा, विक्रमपुर, डुंगासरा, मीठाखेड़ा, छपरा आदि ग्रामों के कक्षा 6 और कक्षा 9 के उपस्थित पात्र 151 छात्रों को साइकिलों का वितरण किया गया। जिसमें कक्षा 6 के 63 बालक और 46 बालिकाओं को कुल 109 साइकिल,इसी प्रकार कक्षा 9 में अध्ययनरत 19 बालकों को और 23 बालिकाओं सहित कुल 42 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। साइकिल वितरण के पश्चात् विधायक के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस समारोह के दौरान सैकड़ो छात्र, छात्राएं उनके अभिभावक और संबंधित विद्यालय की शाला प्रभारी सहित विधायक प्रतिनिधि संजीव चौबे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश तिवारी, बीआरसीसी वेद प्रकाश गोयल, साइकिल वितरण प्रभारी राम सिंह लोधी, साइकिल वितरण सहायक गयाप्रसाद अहिरवार, हुकुम लाल सिमरैया, नितेश तिवारी, सुरेश रावत, अमित दुबे,बीएसी अशोक ओझा, गोधन सिंह नरवरिया, धर्मपाल सिंह बुंदेला, जितेंद्र रैंकवार, जनशिक्षक परमाल सिंह कौशिक, बलराम शर्मा, कैलाश कोली, प्राथमिक विद्यालय हरकुंड के विद्यालय प्रमुख राकेश श्रोत्रिय, दिनेश सोनी दीपक जैन, शाकिरा बानो, सबोदरा बाई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में बीआरसीसी वेद प्रकाश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया l

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

चंदेरी: विधायक ने 151 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का किया वितरण | Khabar Digital | Khabar Digital