अभी सो रहा चंदेरी प्रशासन! शासकीय जमीन पर चल रहा दुकानों का अवैध निर्माण

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अभी सो रहा चंदेरी प्रशासन! शासकीय जमीन पर चल रहा दुकानों का अवैध निर्माण

चंदेरी/निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट.. पखन दरवाजा से लगी हुई भूमि सर्वे नंबर 718 जो की नजूल के रिकॉर्ड खसरे में शासकीय सड़क के रूप में दर्ज है उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद चंदेरी chanderi के द्वारा अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है पूर्व में अवैध निर्माण को लेकर कई शिकायते की गई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को रोकने का कार्य किया था उस समय चंदेरी आए तत्कालीन संभागीय कमिश्नर ने नगर के प्रथम द्वार पखन दरवाजे पर बन रही दुकानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से मौखिक रूप से रोकने का आदेश प्रशासनिक अमले को दिया था इसके पालन में अब तक नगर पालिका ने उक्त दुकानों का निर्माण रोक रखा था

बैंक खाते में थे 240 रुपये, KBC में हॉट सीट पर बैठ बंटी वाडिवा ने जीते 50 लाख।अब CM ने किया सम्मान

किंतु पिछले तीन दिन से पुनः इस अवैध निर्माण कार्य को वृद्ध स्तर पर दबंगई के साथ कराया जा रहा है जिसमें राजस्व प्रशासन ,नगरीय प्रशासन के जिम्मेदारों को समय रहते सूचना देने के पश्चात भी प्रशासनिक अमले द्वारा यह तो बता दिया कि काम रुकवाया गया है किंतु जमीनी धरातल पर काम यथा स्थिति चालू स्थिति में देखने को मिला है अब देखना यह होगा कि इसमें प्रशासनिक अमले की कहां तक मिली भगत है या फिर केवल खानापूर्ति के रूप में इस निर्माण को अवैध ठहराया गया याअंदर खाने बड़ी सांठ गांठ है ।

LIVE: लाड़ली बहना योजना | नवम्बर माह की 1250 रुपये ट्रांसफर

इन बिंदुओं के आधार पर प्रशासन ने निर्माण कार्य को माना था अवैध

पुरातन नगर चदेरी की सिटी बाल के संरक्षण एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि का संवर्धन की सख्त आवश्यकता है।
नगर के प्रमुख द्वार पखन दरवाजे से लगकर एक बड़ा व्यवसायिक निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जो बेहद आपत्तिजनक है।
नगर के मुख्य द्वार पखन दरवाजे के पास शहर कोट पना पर अतिक्रमण हटाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने भी याचिका कमांक 3431 के पक्ष में नगर पालिका चंदेरी को निर्देशित किया है।
भूमि की मिल्कियत शासकीय है और निर्माण नगर तथा ग्राम निवेश( टी एन सी पी) की अनुमति के बगैर कराया जा रहा है।
अवैध विवादित निर्माण हेतु मानचित्र भी अनुमोदित नहीं कराया गया है।
इस अवैध निर्माण को लेकर नगर पालिका ने जांच समिति का गठन भी किया था।1

सूत्रों की माने तो नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा अपने निजी लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य मनमाने ढंग से स्वयं खड़े होकर निर्माण कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबंगई पूर्वक सहयोग कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराया जा रहा है ।

इनका कहना है -

मुझे पखन दरवाजे के पास नगरपालिका अध्यक्ष के संरक्षण में दुकानों के अवैध निर्माण की जानकारी प्राप्त हुई थी मैंने नगर पालिका सीएमओ को तत्काल काम रुकवाने के लिए बोल दिया है यदि फिर भी काम नहीं रुकवाया गया है तो मैं दिखवाता हूं। - दिलीप दरोगा तहसीलदार चंदेरी

(1) Khabar Digital | ख़बर डिजिटल (@khabardigital) / X

मुझे पखन दरवाजे के पास दुकानो के अवैध निर्माण की जानकारी प्राप्त हुई है मैंने फोन लगाकर तत्काल काम बंद करवाने के लिए बोल दिया है।
-विनय भट्ट, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदेरी

Khabardigital.com ✅ | WhatsApp Channel

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अभी सो रहा चंदेरी प्रशासन! शासकीय जमीन पर चल रहा दुकानों का अवैध निर्माण | Khabar Digital | Khabar Digital