कब्जा मुक्त कराने, विश्वकर्मा समाज ने तहसीलदार को दिया आवेदन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कब्जा मुक्त कराने, विश्वकर्मा समाज ने तहसीलदार को दिया आवेदन

चंदेरी@निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट/ सदर बाजार चंदेरी स्थित श्री श्री 1008 लक्ष्मण जी मंदिर विश्वकर्मा बड़ई समाज की भोग शाला को अनाधिकृत लोगों से कब्जा मुक्त कराने एसडीएम चंदेरी की अनुपस्थिति में तहसीलदार दिलीप दरोगा को विश्वकर्मा बड़ई समाज आवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही निवेदन किया गया कि शीघ्र ही मंदिर की भोगशाला को अनाधिकृत लोगों से कब्जा मुक्त कराया जाए।  प्राप्त आवेदन पर तहसीलदार चंदेरी द्वारा राजस्व निरीक्षक सतेंद्र पुरोहित को आवेदन पर जांच कर मंदिर की भोगशाला को कब्जा मुक्त कराने के हेतु निर्देशित किया गया।

पूर्व में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुंगावली द्वारा दिनांक 7 /10/ 2016 को दिए गए निर्णय में तथा एसडीएम चंदेरी द्वारा दिनांक 29/ 6 /2007 को दिए गए निर्णय में अनधिकृत रूप से अपना कब्जा जमाए लोगों से मंदिर की समस्त सेवाओं से बेदखलकर कर कब्जा मुक्त कराने हेतु आदेश किया गया था। किंतु आदेश के पश्चात पूजा का अधिकार ,मंदिर के स्वामित्व एवं दुकानों का स्वामित्व समाज को प्राप्त हुआ। किंतु मंदिर की भोगशाला आज भी अनाधिकृत लोगों के कब्जे में है। जिससे मंदिर का विकास पूर्णता अवरूद्ध है।

कलेक्टर जिला अशोकनगर एवं एसडीएम चंदेरी के द्वारा जारी विज्ञप्ति एवं आदेश पत्रों के आधार पर विश्वकर्मा समाज चारों पालों के समाज जनों द्वारा एकत्रित होकर। मंदिर प्रांगण में स्थित भोगशाला को अनाधिकृत लोगों से कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम चंदेरी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को आवेदन प्रस्तुत किया। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर जिला अशोकनगर सहित अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी अपने आदेशों को कहां तक अमल में लाकर मंदिर की भोगशाला को कब्जा मुक्त कराते हैं।

विश्वकर्मा समाज का चारों पालों में है एकमात्र मंदिर

ज्ञातव्य हो कि विश्वकर्मा बडई समाज का चंदेरी में चारों पालों का एकमात्र पुश्तैनी मंदिर होकर समाज की एकमात्र धरोहर है। जो चंदेरी के सीमावर्ती जिले ललितपुर,शिवपुरी,सागर,गुना,विदिशा जिले के विश्वकर्मा बड़ई समाज के लोगो का एक मात्र पौराणिक मंदिर है। जहां मंदिर प्रांगण में स्थित भोग शाला पर पिछले कई वर्षो से अनाधिकृत लोगों ने कब्जा  जमा रखा है।

कलेक्टर जिला अशोकनगर एसडीएम चंदेरी द्वारा जारी अतिक्रमण विरोधी आदेशों के आधार पर जखौरा उत्तर प्रदेश बामोर जिला शिवपुरी, मंडी बामोरा जिला सागर ,विदिशा, अशोकनगर एवं चंदेरी के स्थानीय समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर अपने मंदिर की भोगशाला को कब्जा मुक्त कराने के लिए  शुक्रवार को एसडीएम चंदेरी की अनुपस्थिति में  तहसीलदार चंदेरी को आवेदन प्रस्तुत किया ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी