चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग, राज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग, राज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

चंदेरी/ खबर डिजिटल (हर पल आपके साथ) निर्मल विश्वकर्मा/ मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर का आज आगमन चंदेरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुआ, इस अवसर पर उन्हें चंदेरी निवासी डॉक्टर योगेश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा निर्मल विश्वकर्मा एडवोकेट द्वारा ज्ञापन सौंप कर यह अनुरोध किया गया है कि पिछले वर्ष इसी जन्माष्टमी के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की विधिवत घोषणा आम सभा में की गई थी। परंतु इस, की गई घोषणा का आज तक अमल नहीं हुआ है।

ज्ञापन के माध्यम से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर से इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है और यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को भी इस बारे में अवगत करावे और चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की जो घोषणा पिछले वर्ष की गई थी उसका शीघ्र अति शीघ्र अमल भी कराया जाए।

https://www.youtube.com/watch?v=a3gfMiBvAxo

ज्ञापन के पश्चात मंत्री कृष्णा गौर ने यह आश्वासन दिया है कि वह इस ज्ञापन पत्र के साथ अपना अनुशंसा पत्र मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित करेंगीं और मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा भी करेंगीं ताकि चंदेरी विधिवत पर्यटन क्षेत्र घोषित हो सके।

इसी दौरान जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह भी उपस्थित थे उन्हें भी इस ज्ञापन की एक प्रति प्रस्तुत की गई है जिस पर कलेक्टर अशोकनगर द्वारा भी यह सहमति जताई है की चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी जरूर होनी चाहिए और कलेक्टर अशोकनगर ने इसके लिए राज्य शासन को पत्र व्यवहार करने का आश्वासन भी दिया है।

https://www.youtube.com/live/FGNicrbXjro

ज्ञातव्य हो कि, चंदेरी आज दिनांक तक विधिवत पर्यटन केंद्र की सूची में दर्ज नहीं है, इसकी विधिवत अधिसूचना मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा पर्यटन केंद्र के रूप में नहीं की गई है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने चंदेरी को पर्यटन के तीर्थ के रूप में विकसित किए जाने और श्री कृष्ण पाथेय योजना में शामिल किए जाने की स्पष्ट घोषणा चंदेरी में की थी, किंतु अभी तक इन दोनों ही घोषणाओं पर अमल न हो पाने से चंदेरी का समुचित पर्यटन विकास नहीं हो पा रहा है, इसी सबको लेकर आज राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर को यह सब याद दिलाते हुए ज्ञापन सोपा गया है। उम्मीद है कि, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन इस पर गंभीरता से विचार करते हुए चंदेरी को पर्यटन केंद्र घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी किए जाने का आदेश अवश्य पारित करेंगे।

चंदेरी पर्यटन केंद्र की अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस