लोन का झांसा देकर शिक्षक से धोखाधड़ी, 1 लाख नगद और 8 लाख के जेवर ठगे

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

लोन का झांसा देकर शिक्षक से धोखाधड़ी, 1 लाख नगद और 8 लाख के जेवर ठगे

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बैंक लोन दिलाने के नाम पर एक शिक्षक को अपनी मेहनत की कमाई और घर के जेवरों से हाथ धोना पड़ा। एक शातिर दलाल ने कागजी खानापूर्ति और ऊँची पहुँच का झांसा देकर शिक्षक से 1 लाख रुपये नगद और करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जालसाज की तलाश शुरू कर दी है।

​ठगी के शिकार हुए पीड़ित शिक्षक नारायण पन्द्राम, निवासी कलगी टोला (जनपद मेहदवानी), ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके ट्रैक्टर की ईएमआई (EMI) बाउंस हो रही थी, जिसे चुकाने के लिए उन्हें तत्काल रुपयों की आवश्यकता थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनके गांव के ही एक व्यक्ति दुर्गेश सोनवानी ने उन्हें लोन दिलाने का लालच दिया। दुर्गेश ने पहले उनके एक रिश्तेदार को केसीसी (KCC) लोन दिलवाया था, जिससे शिक्षक का उस पर भरोसा जम गया।

वर्षा जल संरक्षण और प्रबंधन में डिंडोरी जिला, भारत में प्रथम - Khabar Digital

​शुरुआत में दुर्गेश ने शिक्षक को किसान क्रेडिट कार्ड लोन दिलाने के नाम पर 'सर्च रिपोर्ट' बनवाने हेतु 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब लोन नहीं मिला और शिक्षक ने पैसे वापस मांगे, तो दुर्गेश उन्हें डिंडौरी के मिंगड़ी निवासी एक अन्य दलाल ब्रजेश टांडिया के पास ले गया। ब्रजेश ने खुद को बैंक के बड़े अधिकारियों का करीबी बताया और कहा कि वह पुराने लोन को 'बैलेंस ट्रांसफर' (BT) करवाकर एक बड़ी राशि का नया लोन पास करवा देगा।

​शातिर दलाल ब्रजेश ने शिक्षक को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में बुलाकर उनके पास मौजूद जेवरों की जानकारी ली। इसके बाद, पुरानी बस्ती मंडला बस स्टैंड के पास एक परिचित जनक राठौर के पास शिक्षक के 414.462 ग्राम सोने और 20.593 ग्राम चांदी के जेवरात (कीमत करीब 8 लाख रुपये) अमानत के तौर पर रखवा दिए। इसके बदले में शिक्षक को मात्र 1 लाख 45 हजार रुपये दिलवाए गए।

​यही नहीं, ब्रजेश ने ईएमआई जमा करने के बहाने 13 और 14 फरवरी को शिक्षक से 1 लाख रुपये नगद भी ले लिए। पीड़ित शिक्षक ने यह नगद राशि दूसरों से उधार मांगकर जुटाई थी।

Kamal Nath: पावर में आएंगे कमलनाथ, बचाएंगे एमपी कांग्रेस की डूबती नैया!

​रुपये और जेवर हाथ में आते ही दलाल ब्रजेश टांडिया ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने शिक्षक का फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया। जब शिक्षक ने जेवर रखने वाले जनक राठौर से संपर्क किया, तो वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित शिक्षक ने सिटी कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई।

​सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दलाल ब्रजेश टांडिया और इस साजिश में शामिल अन्य संदिग्धों की कड़ी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। बैंक लोन के लिए हमेशा अधिकृत बैंक शाखा में ही संपर्क करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल को अपने कीमती दस्तावेज, नगद राशि या जेवरात न सौंपें।

MP Nigam Mandal: निगम मंडलों में नियुक्तियां शुरू, पहली सूची जारी, हुई घोषणा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लोन का झांसा देकर शिक्षक से धोखाधड़ी, 1 लाख नगद और 8 लाख के जेवर ठगे | Khabar Digital | Khabar Digital