छत्तीसगढ़ में बच्चों को खांसी की सिरप देने पर प्रतिबंध, MP में हुई 16 मौतें

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

छत्तीसगढ़ में बच्चों को खांसी की सिरप देने पर प्रतिबंध, MP में हुई 16 मौतें

रायपुर/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में 'कोल्ड्रिफ' नामक कफ सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। प्रदेश में 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद यह कदम उठाया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया आदेश
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश दिया है कि 2 साल से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जाएगी। यह दवाएं 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी आम तौर पर सलाह नहीं दी जातीं। मेडिकल स्टोर संचालक भी बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई नहीं देंगे।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी हुआ अलर्ट
केंद्र से एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जनों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को ताकीद कर दिया गया है कि भारत सरकार की इस गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए। वरना उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम का गठन
दवाइयों की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का जोखिम-आधारित जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम का गठन किया गया है। प्राइवेट फार्मेसियों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि इस तरह की दवाओं को बाजार में आने से रोका जाए।

आम जनता को करेंगे जागरुक
जानकारों के अनुसार साधारण मामलों में बच्चों में खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियां अपने आप ठीक हो जाती है। इसके लिए दवा देने की जरुरत नहीं होती है। साथ ही आम जनता को भी डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को दवाएं न देने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

दवाओं की सप्लाई पर निगरानी
छत्तीसगढ़ में उन कंपनियों को खंगाला जा रहा है, जोकि अन्य राज्यों में बैन है। जिन 2 कंपनियों के खिलाफ अन्य राज्यों में कार्रवाई की गई है। उन कंपनियों की राज्य में सरकारी आपूर्ति नहीं रही है। ये कंपनियां CGMSC के डेटाबेस में रजिस्टर्ड भी नहीं हैं। जिसकी जानकारी मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने दी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mppsc-esb-recruitment-major-change-direct-interview-for-post/

प्राइवेट डिस्पेंसरीस की जांच तेज
भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी निगरानी और कार्रवाई को तेज कर दी है। प्राइवेट डिस्पेंसरीस और झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ताकि गलत दवाओं के इस्तेमाल से प्रदेश को मुक्त किया जाए।

प्राइवेट फार्मेसियों पर भी कसेगा शिकंजा
प्राइवेट फार्मेसियों का अचानक निरीक्षण भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना उचित चिकित्सकीय परामर्श के अपने बच्चों को कोई भी दवा न दें। ताकि मध्यप्रदेश जैसी से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

छत्तीसगढ़ में बच्चों को खांसी की सिरप देने पर प्रतिबंध, MP में हुई 16 मौतें | Khabar Digital | Khabar Digital