मतदान शुरू होते नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, पहले चरण का मतदान जारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मतदान शुरू होते नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, पहले चरण का मतदान जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण का मतदान जारी है। यहां पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 12 सीटें कोर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में पड़ती हैं जबकि आधा दर्जन सीटें आंशिक नक्सल प्रभावित राजनांदगांव में हैं। इन 18 विधानसभा सीटों के लिए 4336 मतदान केंद्रों पर करीब 32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 190 प्रत्याशियों में से 18 विधायक चुनेंगे। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले में कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी के कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया।

मतदान शुरू होते ब्लास्ट 
दंतेवाड़ा जिले के कटे कल्याण में तुमकपाल कैंप के पास मतदान शुरू होते ने नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दिया। हालांकि इस धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिला कलेक्टर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट मतदान केंद्र के पास नहीं हुआ है। नक्सलियों ने ये कायराना करतूत दहशत फैलाने के लिए की है।

नक्सली धमकी बेअसर 
कांकेर के अतिसंवेदनशील दुर्गकोंदल के हिलचुर मतदान केंद्र में पहले घंटे में 58 लोगों ने वोट डाला, यहां 13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। तहसीलदार प्रियंका देवांगन ने की इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यहां रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद है।

कांकेर के भानुप्रतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मंडावी ने तेलगर गांव में मतदान किया। कांकेर की अंतागढ़ विधानसभा सीट के बूथ क्रमांक-50 में मशीन एक घंटे तक खराब रही। दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा मां दंतेश्वरी दर्शन के बाद मतदान करने फरसपाल के लिए रवाना हुईं। नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के कोंटा इलाके में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला वोट डालने के लिए पहुंची। उनके जोश को देखते हुए सभी दंग रह गए। नारायणपुर जिले के बंगलापार वार्ड में वोट डालने के लिए इस महिला में ऐसा उत्साह था कि सुबह पांच बजे से ही ये मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गई। इस महिला की इच्छा थी कि वह अपने मतदान केंद्र का पहला वोट डाले।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी